Get App

बजाज हिंदुस्तान को 280.8 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बजाज हिंदुस्तान की आय 48.4 फीसदी बढ़कर 1161 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2015 पर 1:48 PM
बजाज हिंदुस्तान को 280.8 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बजाज हिंदुस्तान को 280.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में बजाज हिंदुस्तान को 389.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में बजाज हिंदुस्तान की आय 48.4 फीसदी बढ़कर 1161 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में बजाज हिंदुस्तान की आय 782.5 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बजाज हिंदुस्तान का एबिटडा घाटा 168 करोड़ रुपये से घटकर 55 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में बजाज हिंदुस्तान का ऑपरेटिंग मार्जिन -21.5 फीसदी के मुकाबले -4.7 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें