बर्जर पेंट्स के मुनाफे में 5.1% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बर्जर पेंट्स का मुनाफा 5.1 फीसदी बढ़कर 58.1 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 29, 2015 पर 2:21 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बर्जर पेंट्स का मुनाफा 5.1 फीसदी बढ़कर 58.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में बर्जर पेंट्स का मुनाफा 55.3 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बर्जर पेंट्स की आय 7.7 फीसदी बढ़कर 1040.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में बर्जर पेंट्स की आय 966 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बर्जर पेंट्स का एबिटडा 106 करोड़ रुपये से बढ़कर 121 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में बर्जर पेंट्स का ऑपरेटिंग मार्जिन 11 फीसदी से बढ़कर 11.6 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।