Get App

बलरामपुर चीनी का घाटा घटा, बिक्री बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बलरामपुर चीनी को 4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2014 पर 3:05 PM
बलरामपुर चीनी का घाटा घटा, बिक्री बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बलरामपुर चीनी को 4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी को 9.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बलरामपुर चीनी की बिक्री 18 फीसदी बढ़कर 804.4 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी की बिक्री 681.6 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बलरामपुर चीनी का एबिटडा 49 करोड़ रुपये से घटकर 47 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का एबिटडा मार्जिन 7.2 फीसदी से घटकर 5.8 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें