बाजार में हीरो मोटोकॉर्प का स्कूटर डुएट लॉन्च

होंडा से अलग होने के बाद हीरो की तरफ से पूरी तरह अपनी टेक्नोलॉजी से बनाया ये पहला स्कूटर है।

अपडेटेड Oct 29, 2015 पर 9:48 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    हीरो मोटोकॉर्प के स्कूटर डुएट ने दक्षिण भारत के बाजारों में भी दस्तक दे दी है। बंगलुरु में डुएट के एलएक्स मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 48,400 रुपये रखी गई है। वहीं डुएट वीएक्स ट्रिम की कीमत 49,900 रुपये है।

    होंडा से अलग होने के बाद हीरो की तरफ से पूरी तरह से अपनी टेक्नोलॉजी से बनाया गया यह पहला स्कूटर है। पिछले महीने हीरो ने ड्यूट के साथ मैस्ट्रो एज दिल्ली में उतारा था। कंपनी स्कूटर बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।