बीएचईएल के मुनाफे, आय में गिरावट

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 58.4 फीसदी घटकर 193.5 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 12, 2014 पर 4:22 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 58.4 फीसदी घटकर 193.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 465.4 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बीएचईएल की बिक्री 20.2 फीसदी घटकर 5068 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में बीएचईएल की बिक्री 6353 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बीएचईएल का एबिटडा 389 करोड़ रुपये से घटकर 217 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में बीएचईएल का ऑपरेटिंग मार्जिन 6 फीसदी से घटकर 4.2 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।