बीएचईएल को सोलर फोटोवोल्टिक प्लांट के लिए 169 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को ये ऑर्डर पश्चिम बंगाल इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन से मिला है। ऑर्डर के तहत कंपनी पश्चिम बंगाल में 10-10 मेगावाट के 3 प्लांट लगाएगी। इससे पहले कंपनी को निवेली लिग्नाइट से 65 मेगावाट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स से 15 मेगावॉट और एनटीपीसी से 50 मेगावॉट के ऑर्डर मिले हैं।