Get App

बीएसएनएल को दूरसंचार मंत्रालय का नोटिस

टेलीकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद को फेसबुक पर मिली शिकायतों के आधार पर मंत्रालय ने कदम उठाया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 23, 2015 पर 9:47 AM
बीएसएनएल को दूरसंचार मंत्रालय का नोटिस

देश में बीएसएनएल, एमटीएनएल और भारतीय डाक जैसी सरकारी संचार सेवाओं की खस्ता हाल पर सरकार हरकत में आ गई है। दूर संचार मंत्रालय ने बीएसएनएल को नोटिस भेजा है। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद को फेसबुक पर मिली शिकायतों के आधार पर मंत्रालय ने ये कदम उठाया है।

आपको बता दें फेसबुक पर संचार सेवाओं से जुड़ी करीब 4 लाख शिकायतें सरकार को मिली हैं। डिपार्टमेंट अबतक 102 नोटिस भेज चुका है। जिसमें से 64 मामले सुलझाए भी गए हैं। दरअसल मंत्रालय के निर्देश बीएसएनएल ने अपना फेसबुक पेज बनाया है, जिसपर ग्राहक अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें