Get App

बीपीसीएल का मुनाफा 11% बढ़ा, आय घटी

पहली तिमाही में बीपीसीएल का मुनाफा 11 फीसदी बढ़कर 2620.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 31, 2016 पर 4:05 PM
बीपीसीएल का मुनाफा 11% बढ़ा, आय घटी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में बीपीसीएल का मुनाफा 11 फीसदी बढ़कर 2620.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बीपीसीएल का मुनाफा 2,360.6 करोड़़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में बीपीसीएल की आय 3.1 फीसदी गिरकर 57016 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में बीपीसीएल की आय 58818 करोड़़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बीपीसीएल का एबिटडा 3,806 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,919 करोड़ रुपये हो गया है। साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में बीपीसीएल का एबिटडा मार्जिन 6.5 फीसदी से बढ़कर 6.87 फीसदी हो गया है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में बीपीसीएल का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 8.55 डॉलर प्रति बैरल के घटकर 6.09 डॉलर प्रति बैरल हो गई है।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में बीपीसीएल का क्रूड का उत्पादन 6.07 एमएमटी से बढ़कर 6.20 एमएमटी हो गया है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बीपीसीएल का मार्केट सेल 9 एमएमटी से बढ़कर 9.73 एमएमटी हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में बीपीसीएल की सेल्स ग्रोथ 8.11 फीसदी रही। साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में बीपीसीएल का एक्सपोर्ट सेल्स 0.27 एमएमटी से बढ़कर 0.32 रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें