बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 26.4% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 26.4 फीसदी बढ़कर 786 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 03, 2014 पर 12:23 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 26.4 फीसदी बढ़कर 786 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 621.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 19.9 फीसदी बढ़कर 3031 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 2527 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 2.14 फीसदी से बढ़कर 2.32 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 3.28 फीसदी से बढ़कर 3.54 फीसदी रहा।

    रुपये में एनपीए की बात करें तो दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 12532 करोड़ रुपये से बढ़कर 14127 करोड़ रुपये रहा। वहीं नेट एनपीए 8041 करोड़ रुपये से बढ़कर 9101 करोड़ रुपये रहा।

    तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया ने 893 करोड़ रुपये के मुकाबले 963.4 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक ने 1232 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।