बैंक ऑफ इंडिया को 56.1 करोड़ रु का घाटा

तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 4.07 फीसदी से बढ़कर 5.39 फीसदी रहा।

अपडेटेड May 28, 2015 पर 2:40 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया को 56.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया को 557.5 करोड़ रुपये रहा था।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 4.07 फीसदी से बढ़कर 5.39 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 2.5 फीसदी से बढ़कर 3.38 फीसदी रहा।

    साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की प्रोविजनिंग 1547.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 2255.5 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का टैक्स-राइट बैक 108.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 773 करोड़ रुपये रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।