बैंक ऑफ महाराष्ट्रः मुनाफे, ब्याज आय में गिरावट

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा 55.8 फीसदी घटकर 72 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 04, 2015 पर 6:05 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा 55.8 फीसदी घटकर 72 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का मुनाफा 163 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्याज आय 2.3 फीसदी घटकर 969 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्याज आय 992 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का ग्रॉस एनपीए 7.86 फीसदी से बढ़कर 7.98 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का नेट एनपीए 5.04 फीसदी से बढ़कर 5.59 फीसदी रहा है।

    तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की प्रोविजनिंग 483.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 419 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की प्रोविजनिंग 293.4 करोड़ रुपये रही थी।

    रुपये में बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में ग्रॉस एनपीए 7,574.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,986.3 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर रुपये में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का नेट एनपीए 4,708 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,442.5 करोड़ रुपये रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।