Get App

भारती एयरटेलः मुनाफा 2% घटा, आय 0.7% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 2 फीसदी घटकर 1523 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2015 पर 9:12 AM
भारती एयरटेलः मुनाफा 2% घटा, आय 0.7% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 2 फीसदी घटकर 1523 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 1554.3 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल को 660 करोड़ रुपये का अतिरिक्त मुनाफा हुआ है।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 0.76 फीसदी बढ़कर 23852 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल की आय 23670 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा 8250 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की अप्रैल-जून तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा 8246.3 करोड़ रुपये रहा था।

तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा मार्जिन 34.60 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल एबिटडा मार्जिन 34.83 फीसदी रहा था।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में भारती एयरटेल के भारतीय कारोबार की आय 13,798.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,655.5 करोड़ रुपये रही है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में भारतीय कारोबार का एबिटडा 5,348.9 करोड़ रुपये से घटकर 5,268 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर भारतीय कारोबार का एबिटडा मार्जिन 38.7 फीसदी से घटकर 38.6 फीसदी रहा है।

तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में भारती एयरटेल की प्रति ग्राहक औसतन आय 198 रुपये से घटकर 193 रुपये रही है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में भारती एयरटेल का वॉल्यूम 290.8 अरब मिनट से घटकर 282.1 अरब मिनट रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में वॉयस सेगमेंट में प्रति मिनट आय 34.93 पैसे से घटकर 34.58 पैसे रही है।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में भारती एयरटेल के अफ्रीकी कारोबार की आय 6,159.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,272 करोड़ रुपये रही है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में अफ्रीकी कारोबार का एबिटडा 1,267.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,269.5 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अफ्रीकी कारोबार का एबिटडा मार्जिन 20.6 फीसदी से घटकर 20.2 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें