सिंगापुर की टेलीकॉम कंपनी सिंगटेल, टेमासेक से इनटच होल्डिंग्स और भारती टेलीकॉम में हिस्सा खरीदेगी। सिंगटेल भारती टेलीकॉम में करीब 7.5 फीसदी हिस्सा खरीदेगी। जबकी इनटच होल्डिंग्स में 21 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का प्लान है। ये दोनों की डील पूरी तरह से कैश में होने वाली है। माना जा रहा है कि हिस्सा बेचने की प्रक्रिया इस साल दिसंबर तक पूरी होगी।
