Get App

भारत में एप्पल वॉच का इतंजार खत्म

भारत में एप्पल वॉच का इंतजार खत्म हो गया है और कंपनी ने इसे लॉन्च कर दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2015 पर 2:18 PM
भारत में एप्पल वॉच का इतंजार खत्म

भारत में एप्पल वॉच का इंतजार खत्म हो गया है और कंपनी ने इसे लॉन्च कर दिया है। एप्पल वॉच की शुरुआती कीमत 30,900 रुपये है लेकिन अगर आप अपनी पसंद की साइज और कलर लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। सबसे ज्यादा मंहगी घड़ी 14.2 लाख रुपये की है।

फिलहाल ये तीन वेरियंट एप्पल वॉच, एप्पल वॉच स्पोर्ट और एप्पल वॉच एडिशन में उपलब्ध है। ये दो साइज 38 एमएम और 42 एमएम में मिल रहे हैं। अभी सात रंगों में घड़ी मिल रही है।

एप्पल वॉच की खासियत है वॉट ऑपरेटिंग सिस्टम 2 और प्री लोडेड 1,300 ऐप्स। इनके जरिए आप कॉलिंग, मैसेंजिंग, वॉयस कमांड और फिटनेस एक्टिविटी को ट्रैक कर सकते हैं। ये वॉट आईफोन 5 या उसके उपर वाले सभी मॉडल को सपोर्ट करेगी। एपल रिटेल स्टोर्स से आप इन्हें आज ही ले सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें