मई में टीवीएस मोटर की बिक्री 27% बढ़ी

सालाना आधार पर मई में टीवीएस मोटर की बिक्री 27 फीसदी बढ़कर 2.1 लाख यूनिट रही है।

अपडेटेड Jun 02, 2014 पर 1:24 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सालाना आधार पर मई में टीवीएस मोटर की बिक्री 27 फीसदी बढ़कर 2.1 लाख यूनिट रही है। कंपनी की 2-व्हीलर बिक्री 26 फीसदी बढ़कर 2.01 लाख यूनिट रही है।

    मई में टीवीएस मोटर की स्कूटर बिक्री 60 फीसदी बढ़कर 53924 यूनिट रही है। मोटरसाइकिल बिक्री 28 फीसदी बढ़कर 85475 यूनिट रही है। वहीं, 3-व्हीलर बिक्री 56 फीसदी 9059 यूनिट रही है।

    मई में टीवीएस मोटर के निर्यात 42 फीसदी बढ़कर 34623 यूनिट रहे हैं। कंपनी के 2-व्हीलर निर्यात 40 फीसदी बढ़कर 27000 यूनिट रहे हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।