मई महीने में टीवीएस मोटर की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर मई में टीवीएस मोटर की बिक्री 6 फीसदी बढ़ी है। इस साल मई में टीवीएस मोटर ने कुल 2.2 लाख गाड़ियां बेची हैं। साल 2014 के मई महीने में टीवीएस मोटर ने 2.07 लाख गाड़ियां बेची थी।
साल दर साल आधार पर मई में टीवीएस मोटर के एक्सपोर्ट में 22 फीसदी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस साल मई में टीवीएस मोटर ने 43595 गाड़ियों का एक्सपोर्ट किया है। वहीं पिछले साल मई में टीवीएस मोटर ने 35649 गाड़ियों का एक्सपोर्ट किया था।
सालाना आधार पर मई में टीवीएस मोटर की 2-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 1.97 लाख यूनिट से 7 फीसदी बढ़कर 2.1 लाख यूनिट रही। हालांकि सालाना आधार पर मई में टीवीएस मोटर की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 9362 यूनिट से 1.3 फीसदी घटकर 9236 यूनिट रही।