मई महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर मई में मारुति सुजुकी की बिक्री 13.8 फीसदी बढ़ी है। इस साल मई में मारुति सुजुकी ने 1.14 लाख गाड़ियां बेची हैं। साल 2014 के मई महीने में मारुति सुजुकी ने 1.1 लाख गाड़ियां बेची थी।
मारुति सुजुकी के एक्सपोर्ट में भी जोरदार बढ़त हुई है। साल दर साल आधार पर मई में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 10365 यूनिट से 20.3 फीसदी बढ़कर 12466 यूनिट रहा। साथ ही सालाना आधार पर मई में मारुति सुजुकी की घरेल बाजार में बिक्री 90560 यूनिट से 13 फीसदी बढ़कर 1.02 लाख यूनिट रही।