मदरसन सूमी का मुनाफा 62.5% बढ़ा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में मदरसन सूमी का मुनाफा 62.5 फीसदी बढ़कर 266 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 06, 2015 पर 1:11 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में मदरसन सूमी का मुनाफा 62.5 फीसदी बढ़कर 266 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में मदरसन सूमी का मुनाफा 163.7 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में मदरसन सूमी की आय 11.8 फीसदी बढ़कर 9,384.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में मदरसन सूमी की आय 8,391.5 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में मदरसन सूमी का एबिडटा 727 करोड़ रुपये से बढ़कर 833 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में मदरसन सूमी का एबिटडा मार्जिन 8.7 फीसदी से बढ़कर 8.9 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार अप्रैल-जून तिमाही में संवर्धन मदरसन पेगुफॉर्म यानि एसएमपी की बिक्री 4357 करोड़ रुपये से बढ़कर 4678 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछली तिमाही में बिक्री 4657 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर एसएमपी का एबिटडा 262 करोड़ रुपये से बढ़कर 290 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछली तिमाही में एबिटडा 269 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर एसएमपी का मार्जिन 6 फीसदी से बढ़कर 6.2 फीसदी रहा है, जबकि पिछली तिमाही में मार्जिन 5.8 फीसदी रहा था।

    सालाना आधार अप्रैल-जून तिमाही में संवर्धन मदरसन रिफ्लेक्टेक यानि एसएमआर की बिक्री 2418 करोड़ रुपये से बढ़कर 2565 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछली तिमाही में बिक्री 2614 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर एसएमआर का एबिटडा 219 करोड़ रुपये से बढ़कर 230 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछली तिमाही में एबिटडा 278 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर एसएमआर का मार्जिन 9.1 फीसदी से घटकर 9 फीसदी रहा है, जबकि पिछली तिमाही में मार्जिन 10.6 फीसदी रहा था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।