महिंद्रा एंड महिंद्राः मुनाफा 2.4% घटा, आय 1.8% घटी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 2.4 फीसदी घटकर 923.6 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 06, 2015 पर 2:04 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 2.4 फीसदी घटकर 923.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 946.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की आय 1.8 फीसदी घटकर 9,245 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की आय 9,410 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एबिटडा 1,009 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,026.4 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एबिटडा मार्जिन 10.7 फीसदी से बढ़कर 11.1 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।