महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 39.5% घटा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 39.5 फीसदी घटकर 586 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 29, 2015 पर 2:10 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 39.5 फीसदी घटकर 586 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का मुनाफा 968 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की आय 19.2 फीसदी घटकर 9123 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा की आय 11297 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एबिटडा 1580 करोड़ रुपये से घटकर 1004 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा का ऑपरेटिंग मार्जिन 14 फीसदी से घटकर 11 फीसदी रहा। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 12 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।