महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज नया डिजिटल टेक्नोलॉजी प्लैटफॉर्म डिजी सेंस लॉन्च किया है। मोबाइल ऐप के जरिए जरिए अब महिंद्रा की गाड़ियों को ट्रैक किया जा सकता है। ये प्लैटफॉर्म टेक महिंद्रा, बॉश और वोडाफोन ने मिलकर तैयार किया है। अभी इसका उपयोग सिर्फ कमर्शियली इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों के लिए हो सकेगा।
