Get App

माइक्रोसॉफ्ट में चली छंटनी की तलवार

माइक्रोसॉफ्ट ने दुनिया भर से करीब 18,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 18, 2014 पर 8:49 AM
माइक्रोसॉफ्ट में चली छंटनी की तलवार

माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी की तलवार चली है। अमेरिका की इस दिग्गज आईटी कंपनी ने दुनिया भर से करीब 18,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। ये संख्या माइक्रोसॉफ्ट के कुल वर्कफोर्स का 14.5 फीसदी है। छंटनी का ये फैसला भारतीय मूल के सत्य नडेला के सीईओ बनने के बाद हुआ है और उन्होंने ही इसका एलान किया। 18,000 में से 12,500 कर्मचारी नोकियो के होंगे जिसका माइक्रोसॉफ्ट ने अप्रैल में अधिग्रहण किया था। सत्य नडेला ने कहा कि जॉब कट की ये प्रक्रिया 6 महीने में पूरी की जाएगी। नडेला ने इस फैसले को कठिन लेकिन कंपनी के लिए जरूरी बताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें