देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की ग्रोथ का पहिया एक बार फिर रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। मारुति सुजुकी ने एक बार फिर अच्छे बिक्री के आंकडे पेश किए है। कंपनी के लिए दिसंबर का महीना काफी अच्छा रहा है। साल दर साल दिसंबर में कुल बिक्री करीब 21 फीसदी बढ़ी है और ये 1.09 लाख यूनिट हो गई है।
साल दर साल घरेलू बिक्री की बात करें तो दिसबंर महीने में कंपनी की घरेलू बिक्री 13.3 फीसदी बढ़कर 98,109 यूनिट हो गई है। जबकि साल दर साल आधार पर पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 11.5 फीसदी बढ़कर 81,564 यूनिट हो गई है।
हलांकि महीने दर महीने बिक्री देखें तो कुछ दबाव नजर आ रहा है। महीने दर महीने आधार पर मारुति सुजुकी की बिक्री 1.09 लाख यूनिट रही है जबकि नवंबर में कंपनी की बिक्री 1.10 लाख यूनिट रही थी। साल दर साल आधार पर दिसंबर महीने में कंपनी का एक्सपोर्ट 171 फीसदी बढ़ा है और 11,682 यूनिट हो गई है।