मारुति सुजुकी उतारेगी डीजल सेलेरियो

मारुति सुजुकी 3 जून को सेलेरियो का डीजल वेरिएंट लाएगी जो सबसे ज्यादा माइलेज वाली कार होगी।

अपडेटेड May 29, 2015 पर 9:39 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अगर आप मारुति सेलेरियो खरीदने की सोच रहें हैं तो कुछ दिन रूक जाएं। क्योंकि कंपनी 3 जून को सेलेरियो का डीजल वेरिएंट लॉन्च करने जा रही है। ये कार देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार होगी।

    मारुति सुजुकी का दावा है कि टेस्ट कंडिशन में सेलेरियो डीजल 27.6 किलोमीटर का माइलेज देती है। इसमें 800 सीसी का दो सिलेंडर वाला इंजन होगा जो 47बीएचपी पावर देता है। लुक और स्टाइल में पेट्रोल वेरिएंट और डीजल वेरिएंट में कोई फर्क नहीं है। सेलेरियो डीजल में 5 स्पीड मैन्युअल गियर तो होगा लेकिन जिन्हें एएमटी चाहिए उन्हें थोड़ा निराश होना पड़ेगा। क्योंकि कंपनी फिलहाल इसमें एएमटी का ऑप्शन नहीं देगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।