मारुति सुजुकी के मुनाफे में 42.1% की बढ़ोतरी

दूसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 42.1 फीसदी बढ़कर 1226 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 27, 2015 पर 2:30 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 42.1 फीसदी बढ़कर 1,226 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 862.5 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 13.2 फीसदी बढ़कर 13,934 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 12,304 करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का एबिटडा 1,521 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,269 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में मारुति सुजुकी का एबिटडा मार्जिन 12.4 फीसदी से बढ़कर 16.3 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।