मारुति सुजुकी ने बेची 1.09 लाख गाड़ियां

सितंबर में मारुति सुजुकी ने 1.09 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल सितंबर में मारुति सुजुकी ने 1.04 गाड़ियां बेची थी।

अपडेटेड Oct 01, 2014 पर 10:56 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सितंबर में मारुति सुजुकी की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर सितंबर में मारुति सुजुकी की बिक्री 4.8 फीसदी बढ़ी है। सितंबर में मारुति सुजुकी ने 1.09 लाख गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल सितंबर महीने में मारुति सुजुकी ने 1.04 गाड़ियां बेची थी। हालांकि इस साल अगस्त में मारुति सुजुकी ने 1.10 लाख गाड़ियां बेची थी।

    साल दर साल आधार पर सितंबर में मारुति सुजुकी की घरेलू बाजार में बिक्री 90399 यूनिट से बढ़कर 99290 यूनिट रही। साल दर साल आधार पर सितंबर में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 14565 यूनिट से घटकर 10452 यूनिट रहा। साल दर साल आधार पर सितंबर में मारुति सुजुकी के पैसेंजर वाहनों की बिक्री 3.1 फीसदी बढ़कर 81447 यूनिट रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।