Get App

मुश्किल में सैमसंग, सवालों के घेरे में गैलेक्सी नोट 7

सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्स नोट 7 लॉन्च होने के फौरन बाद मुश्किलों में घिरता जा रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2016 पर 2:28 PM
मुश्किल में सैमसंग, सवालों के घेरे में गैलेक्सी नोट 7

सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्स नोट 7 में लॉन्च के बाद ही शिकायत मिली है। इस शिकायत के बाद कंपनी ने गैलेक्स नोट 7 की बिक्री बंद कर दी है। कंपनी को अपने इस स्मार्टफोन में बैटरी फटने की शिकायत मिली थी। माना ये भी जा रहा है कि कंपनी ने जो स्मार्टफोन बेचे हैं, उनका रीकॉल भी किया जा सकता है।

एक कहावत है कि जब बुरा वक्त आता है तो ऊंट पर चढ़े इंसान को भी कुत्ता काट लेता है। सैमसंग जो कि स्मार्टफोन के धंधे में नंबर 1 है, उसके सबसे उम्दा, सबसे बेहतरीन, तुरुप के इक्के जैसे स्मार्टफोन - नोट 7 को ले कर दुनियाभर में शिकायतें आ रही हैं। और शिकायतें भी ऐसी वैसी नहीं - बैटरी फटने की शिकायतें।

कहा जा रहा है कि दुनियाभर में कई कंज्यूमर्स ने चार्जिंग के वक्त, गैलेक्स नोट 7 की बैटरी के फटने की शिकायत की है। जिसके चलते हो सकता है सैमसंग दुनिया भर में नोट 7 को रीकॉल कर लें। हमारे टेक गुरु के पास अभी पक्की खबर नहीं है, पर सैमसंग का मैनेजमेंट आज हमारी टीम से मिल कर नोट 7 डिवाइस का रीव्यू यूनिट शेयर करना चाह रहे थे, पर अचानक बिना किसी कारण से ये मीटिंग रद्द कर दी गयी, जो हमारी इस खबर को और पुख्ता करती है कि नोट 7 को शायद सैमसंग जल्द ही रीकॉल कर ले।

और यहां सैमसंग के लिए इससे खराब टाइमिंग और कुछ नहीं हो सकती थी क्योंकि आईफोन 7 के लॉन्च इवेंट में अब एक हफ्ता भी नहीं रहा है, ऐसे में सैमसंग के तुरूप के इक्के की ऐसी बदनामी, सैमसंग की इमेज को भारी नुकसान पहुंचाएगी और इस बात को पक्का समझिये कि अगले बुधवार, आईफोन 7 के लॉन्च इवेंट में एप्पल का मैनेजमेंट इस पर सारी दुनिया के सामने चुटकी जरूर लेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें