Get App

मैरिको के मुनाफे में 17.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में मैरिको का मुनाफा 17.5 फीसदी बढ़कर 185.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2014 पर 2:41 PM
मैरिको के मुनाफे में 17.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में मैरिको का मुनाफा 17.5 फीसदी बढ़कर 185.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में मैरिको का मुनाफा 157.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में मैरिको की आय 17.4 फीसदी बढ़कर 1623 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में मैरिको की आय 1382 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में मैरिको का एबिटडा 230 करोड़ रुपये से बढ़कर 267 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में मैरिको का ऑपरेटिंग मार्जिन 16.6 फीसदी से घटकर 16.4 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें