मॉनसेंटो इंडिया के शेयर में आज तेज गिरावट देखने को मिली। मॉनसेंटों की पेरेंट कंपनी ने नए जीएम कॉटन सीड के लिए भारत सरकार को दी अर्जी वापस ले ली है। जिससे कंपनी के शेयर पर दबाव देखने को मिला। मॉनसेंटो ने सरकार के सीड टेक्नोलॉजी को घरेलू कंपनियों के साथ साझा करने के प्रस्ताव पर एतराज जताया है। इसके अलावा कंपनी का सरकार के साथ बीज की कीमत को लेकर भी विवाद चल रहा है।
