यामाहा ने 150सीसी सेगमेंट में 2 नई बाइक लॉन्च की हैं। ये बाइक एफजेड सीरीज की हैं। अपग्रेडेड एफजेड 2.0 की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 76,250 रुपये और एफजेड-एस मॉडल की कीमत 78,250 रुपये है। कंपनी ने 2008 में एफजेड सीरीज भारत में लॉन्च की थी।

फिलहाल यामाहा इंडिया में हर साल एफजेड सीरीज की 18,000 बाइक बेच रही है। कंपनी के मुताबिक इन दो नई बाइक्स से भारत में एफजेड सीरीज की बिक्री सालाना 24,000 बाइक तक पहुंच जाएगी। कंपनी का ये भी कहना है कि सालाना 1.8 लाख क्षमता वाले चेन्नई प्लांट में नवंबर से प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा। यामाहा इस प्लांट को 1500 करोड़ रुपये की लागत से बना रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।