सरकारी बैंक युनाइटेड बैंक ने बड़े डिपॉजिट पर ब्याज दरें घटाने का फैसला किया है। बैंक ने सोमवार से ब्याज दरों में 1.5 फीसदी तक की कटौती का फैसला किया है। एक करोड़ रुपये से ज्यादा के जमा पर ब्याज दरों 0.25 फीसदी से 1.5 फीसदी तक की कटौती होगी। अगर आप एक करोड़ रुपये जमा करते हैं तो आपको 0.5 फीसदी तक कम ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें सोमवार से लागू हो जाएंगी।
