यूको बैंक का मुनाफा 5.7 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही मेंयूको बैंक का मुनाफा 5.7 गुना बढ़कर 285 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 21, 2014 पर 3:01 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही मेंयूको बैंक का मुनाफा 5.7 गुना बढ़कर 285 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में यूको बैंक का मुनाफा 49.5 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में यूको बैंक की ब्याज आय 16 फीसदी बढ़कर 1562 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में यूको बैंक की ब्याज आय 1348 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में यूको बैंक का ग्रॉस एनपीए 4.32 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में यूको बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.2 फीसदी रहा था।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में यूको बैंक का नेट एनपीए 2.38 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में यूको बैंक का ग्रॉस एनपीए 3.06 फीसदी रहा था।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में यूको बैंक के घरेलू नेट इंटरेस्ट मार्जिन 2.87 फीसदी हो गए हैं वहीं वैश्विक नेट इंटरेस्ट मार्जिन 2.70 फीसदी हो गए हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।