यूको बैंक के मुनाफे में 1.8% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में यूको बैंक का मुनाफा 1.8 फीसदी बढ़कर 520 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 25, 2014 पर 3:03 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में यूको बैंक का मुनाफा 1.8 फीसदी बढ़कर 520 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में यूको बैंक का मुनाफा 511 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में यूको बैंक की ब्याज आय 8.7 फीसदी बढ़कर 1,483 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में यूको बैंक की ब्याज आय 1,364 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में यूको बैंक के ग्रॉस एनपीए 4.32 फीसदी से घटकर 4.31 फीसदी रहे। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में यूको बैंक के नेट एनपीए 2.38 फीसदी से घटकर 2.33 फीसदी रहे।

    तिमाही आधार पर पहली तिमाही में यूको बैंक ने 905 करोड़ रुपये के मुकाबले 517 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 741 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।