यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 21% घटा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 21 फीसदी घटकर 52.2 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 03, 2015 पर 2:48 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 21 फीसदी घटकर 52.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 65.9 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 5.4 फीसदी बढ़कर 628 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 596 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 9.49 फीसदी से बढ़कर 9.57 फीसदी हो गया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 6.22 फीसदी से बढ़कर 6.3 फीसदी हो गया है।

    रुपये में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में ग्रॉस एनपीए 6552.9 करोड़ रुपये से घटकर 6532.8 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 4081.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 4091.2 करोड़ रुपये रहा है।

    तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की प्रोविजनिंग 676 करोड़ रुपये से घटकर 493.6 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग 425.5 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।