यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 41.3% बढ़ा

दूसरी तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 41.3 फीसदी बढ़कर 61.9 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 07, 2015 पर 4:31 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 41.3 फीसदी बढ़कर 61.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 43.8 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 13.9 फीसदी बढ़कर 639 करोड़ रुपये पर पहुंच है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 561 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 9.57 फीसदी से घटकर 8.9 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 6.3 फीसदी से घटकर 5.61 फीसदी रहा है।

    तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की प्रोविजनिंग 493.6 करोड़ रुपये से घटकर 397.7 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की प्रोविजनिंग 351.8 करोड़ रुपये रही थी।

    रुपये में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 6,532.8 करोड़ रुपये से घटकर 6,112.2 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 4,091.2 करोड़ रुपये से घटकर 3,677.4 करोड़ रुपये रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।