वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में यूनाइटेड स्पिरिट्स को 27.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में यूनाइटेड स्पिरिट्स को 94.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। जुलाई-सितंबर तिमाही में यूनाइटेड स्पिरिट्स को 74 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।
हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में यूनाइटेड स्पिरिट्स की आय 8.3 फीसदी बढ़कर 2178.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में यूनाइटेड स्पिरिट्स की आय 2011.5 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में यूनाइटेड स्पिरिट्स का एबिटडा 223 करोड़ रुपये से बढ़कर 233 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में यूनाइटेड स्पिरिट्स का ऑपरेटिंग मार्जिन 11.1 फीसदी से घटकर 10.7 फीसदी रहा।