यूनिटेक बिल्डर्स को सुप्रीम कोर्ट ने जोर का झटका दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि यूनिटेक घर खरीदारों के 15 करोड़ रुपये वापस करे। सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए 2 हफ्ते की डेडलाइन तय की है। यूनिटेक को 5 करोड़ रुपये 2 हफ्ते में देने होंगे और बाकी रकम सितंबर के अंत तक देना होगा। अब इस मामले में अगली सुनवाई 4 अक्टूबर को होगी।
