रिलायंस इंडस्ट्रीज फिर से एशिया की नंबर वन एनर्जी कंपनी बन गई है। उसने ओएनजीसी को पछाड़ कर ये जगह हासिल की है। वहीं ओएनजीसी दूसरे नंबर पर है। 250 एनर्जी कंपनियों की प्लाट्स की लिस्ट में रिलायंस कंपनी ने एशिया में नंबर वन की पॉजिशन हासिल की है वहीं पूरी दुनिया में वो 14वें नंबर पर है। इस लिस्ट में भारत की कुल 14 कंपनियां शामिल हैं। एस्सार ऑयल और एनएचपीसी तेजी से ग्रोथ करने वाली टॉप 50 कंपनियों में शामिल हैं।
प्लाट्स की लिस्ट के मुताबिक एक्सॉन मोबिल दुनिया की नंबर-1 एनर्जी कंपनी बन गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत की ऊर्जा खपत 2014 में रिकॉर्ड ऊंचाई पर रही है। वहीं पावर ग्रिड भारत की सबसे तेजी से ग्रोथ करने वाली एनर्जी कंपनी
है। जबकि ग्लोबल रैंकिंग में केर्न इंडिया 35वें नंबर से खिसक कर 139 नंबर पर पहुंच गई है।
डिस्क्लेमरः मनीकंट्रोल डॉट कॉम नेटवर्क 18 समूह का हिस्सा है। मनीकंट्रोल डॉट कॉम और अन्य डिजिटल, प्रिंट और टीवी चैनल नेटवर्क 18 के अंतर्गत आते हैं। नेटवर्क 18 का स्वामित्व और प्रबंधन रिलायंस इंडस्ट्रीज के हाथ में है।