आज बाजार की नजर रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम पर होगी। उम्मीद की जा रही है कि एजीएम में रिलायंस जियो को लेकर बड़े एलान किये जा सकते हैं। माना जा रहा है कि इन एलानों से टेलीकॉम सेक्टर की तस्वीर बदल सकती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से एजीएम में रिलायंस जियो के कमर्शियल एलान की उम्मीद है।
माना जा रहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम में रिलायंस जियो के टेलीकॉम और डाटा प्लान लॉन्च का एलान हो सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जियो टेलीकॉम सेक्टर की तस्वीर बदल सकता है। जियो 4जी पर काम करता है और जियो की डाटा स्पीड सबसे तेज होगी। जियो फोन, मनोरंजन, ऐप, टीवी चैनल, पेमेंट सर्विेस मुहैया करेगा। गौरतलब है कि रिलायंस जियो का करीब 30 लाख ग्राहकों के साथ ट्रायल हो चुका है।
डिस्क्लेमरः मनीकंट्रोल डॉट कॉम नेटवर्क 18 समूह का हिस्सा है। मनीकंट्रोल डॉट कॉम और अन्य डिजिटल, प्रिंट और टीवी चैनल नेटवर्क 18 के अंतर्गत आते हैं। नेटवर्क 18 का स्वामित्व और प्रबंधन रिलायंस इंडस्ट्रीज के हाथ में है।