रिलायंस इंफ्रा के मुनाफे में 10.2% की बढ़ोतरी

पहली तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का मुनाफा 10.2 फीसदी बढ़कर 457.6 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 18, 2014 पर 5:32 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का मुनाफा 10.2 फीसदी बढ़कर 457.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में रिलायंस इंफ्रा का मुनाफा 415.2 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस इंफ्रा की आय 23.9 फीसदी घटकर 4,151 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में रिलायंस इंफ्रा की आय 5,452 करोड़ रुपये रही थी।

    रिलायंस इंफ्रा का कहना है कि पहली तिमाही में एमईआरसी की ओर से मंजूर 745 करोड़ रुपये का बकाया हासिल हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।