रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की सहायक कंपनी रिलायंस डिफेंस ने रूस की कंपनी एल्मेजएंटी के साथ बड़ा करार किया है। ये करार भारतीय सेना के लिए मिसाइल बनाने के लिए किया गया है। दोनों मिलकर सेना के लिए 4 पोत बनाएंगी जिसकी लागत करीब 30 हजार करोड़ की आएगी। इन्हें गुजरात के पीपावाव में हाल ही में खरीदें गए शिपयार्ड में बनाया जाएगा। एडीएजी प्रमुख अनिल अंबानी का कहना है कि ये करार कंपनी के लिए बेहद अहम है। आपको बता दें कि 1 जनवरी से पीपावाव डिफेंस का नाम बदलकर रिलायंस डिफेंस हो जाएगा।
