सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन यानि सीईआरसी ने रिलायंस पावर के सासन प्लांट को बिजली की दरें बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। सासन प्लांट को बिजली की दर 7 फीसदी बढ़ाने को मंजूरी मिली है। सासन प्लांट की बिजली मध्य प्रदेश को सप्लाई होती है। साथ ही सीईआरसी ने रिलायंस पावर को 271 करोड़ का एकमुश्त मुआवजा देने को भी मंजूरी दे दी है।
