रिलायंस पावरः मुनाफा मामूली, बिक्री 56% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस पावर का मुनाफा 1.8 फीसदी बढ़कर 244.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 18, 2014 पर 5:01 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस पावर का मुनाफा 1.8 फीसदी बढ़कर 244.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में रिलायंस पावर का मुनाफा 240 करोड़ रुपये रहा था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस पावर की बिक्री 56.1 फीसदी बढ़कर 1,753 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में रिलायंस पावर की बिक्री 1,122.8 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में रिलायंस पावर का एबिटडा 449 करोड़ रुपये से बढ़कर 635 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में रिलायंस पावर का एबिटडा मार्जिन 40 फीसदी से घटकर 36.2 फीसदी रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में रिलायंस पावर की अन्य आय 83.4 करोड़ रुपये से घटकर 57.4 करोड़ रुपये रही।

    रिलायंस पावर का कहना है कि 30 जून कुल ऑपरेटिंग क्षमता 4525 मेगावॉट रही। मध्य प्रदेश में सासन प्रोजेक्ट 2014 में शुरू होने की उम्मीद है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।