फ्रेंच ऑटो कंपनी रेनॉ ने भारत में अपनी 3 कारों के दाम बढ़ा दिए हैं। इनमें कंपनी की भारत में सबसे पॉपुलर स्पोर्ट्स यूटिलिटी वेहिकल डस्टर भी शामिल है। कंपनी ने डस्टर के अलावा मिडसाइज सेडान स्काला और हैचबैक कार पल्स के दाम भी बढ़ा दिए हैं। इन कारों के दाम में 1 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है और कंपनी के मुताबिक इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से ऐसा किया गया है।
