रैनबैक्सी को 186 करोड़ रु का घाटा

अप्रैल-जून तिमाही में रैनबैक्सी ने 237.7 करोड़ रुपये के सेटलमेंट की प्रोविजनिंग की है।

अपडेटेड Jul 29, 2014 पर 4:41 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रैनबैक्सी को 186 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में रैनबैक्सी को 524.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रैनबैक्सी की आय 7.9 फीसदी घटकर 2426.2 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में रैनबैक्सी की आय 2634.2 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में रैनबैक्सी का एबिटडा 200 करोड़ रुपये से घटकर 141 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में रैनबैक्सी का एबिटडा मार्जिन 7.6 फीसदी से घटकर 5.8 फीसदी रहा।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रैनबैक्सी को 12 करोड़ रुपये का फॉरेक्स मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में रैनबैक्सी को 63 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ था। अप्रैल-जून तिमाही में रैनबैक्सी ने 237.7 करोड़ रुपये के सेटलमेंट की प्रोविजनिंग की है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।