भूषण स्टील का शेयर आज लगातार छठवें दिन लोकर सर्किट पर लगा हुआ है। भूषण स्टील के वाइस चेयरमैन और एमडी नीरज सिंघल की गिरफ्तारी के बाद कंपनी की मुश्किलें दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। कंपनी पर 40000 करोड़ रुपये का कर्ज है और कंपनी को कोई भी बैंक नया कर्ज देने के मूड में नहीं है। इसके अलावा कंपनी पर मौजूदा कर्ज की उगाही कैसे की जाए, इसपर बैंकों का कंसोर्शियम 18 अगस्त को फैसला लेगा। इसके अलावा बैंकों का कंसोर्शियम कंपनी के लोन का फॉरेंसिक ऑडिट कराने का फैसला भी 18 अगस्त को ही लेगा। भूषण स्टील को करीब 50 बैंकों ने कर्ज दिया हुआ है। सबसे बड़ा कर्ज पंजाब नेशनल बैंक का है। एसबीआई ने भी भूषण स्टील को 6000 करोड़ रुपये का कर्ज दिया हुआ है।