ल्यूपिनः मुनाफा 26.3% बढ़ा, आय 5.1% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 26.3 फीसदी बढ़कर 601.4 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 03, 2015 पर 2:41 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 26.3 फीसदी बढ़कर 601.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 476 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन की आय 5.1 फीसदी बढ़कर 3178 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में ल्यूपिन की आय 3022 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का एबिटडा 773 करोड़ रुपये से बढ़कर 883 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में ल्यूपिन का ऑपरेटिंग मार्जिन 25.6 फीसदी से बढ़कर 27.8 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।