Get App

वंडरला हॉलिडेज के मुनाफे में 85.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में वंडरला हॉलिडेज का मुनाफा 85.4 फीसदी बढ़कर 12 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2015 पर 2:49 PM
वंडरला हॉलिडेज के मुनाफे में 85.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में वंडरला हॉलिडेज का मुनाफा 85.4 फीसदी बढ़कर 12 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में वंडरला हॉलिडेज का मुनाफा 6.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में वंडरला हॉलिडेज की कुल आय 26 फीसदी बढ़कर 43.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में वंडरला हॉलिडेज की कुल आय 34.3 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में वंडरला हॉलिडेज का एबिटडा 11 करोड़ रुपये से बढ़कर 15 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में वंडरला हॉलिडेज का एबिटडा मार्जिन 31.4 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें