यूबी ग्रुप के चेयरमैन विजय माल्या ने मैंगलोर केमिकल्स और फर्टिलाइजर के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। विजय माल्या ने इस्तीफे के पीछे कोई कारण नहीं बताया है। इस खबर के बाद सोमवार के कारोबारी सत्र में मैंगलोर केमिकल्स के शेयर 15 फीसदी तक चढ़ गए थे। आखिर में मैंगलोर केमिकल्स का शेयर 9 फीसदी ऊपर बंद हुआ।
