विनिवेश के लिए सरकार को थोड़ा और इंतजार करना चाहिए। ये कहना है ओएनजीसी और आईओसी का। दोनों ही कंपनियों के मुताबिक विनिवेश के लिए फिलहाल बाजार का सही समय नहीं है। आईओसी का कहना है कि विनिवेश के लिए 10 फीसदी हिस्सा बिक्री की फिलहाल कोई योजना नहीं है।